
सर्जना निखार शिविर में शोध के कई आयामों का दिया गया प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के स्थानीय एमआरएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चल रहे सर्जना निखार शिविर में कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिनमें आर.बी ठाकुर ने योग, विजय कुमार ने अंग्रेजी व्याकरण, प्रीतम कुमार ने पत्रकारिता, दोयल मोना ने ब्यूटिशियन, उज्वल कुमार कर्ण और रश्मि कर्ण ने सिक्की पेंटिंग, विवेक जयसवाल ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया. इस मौके पर मधुमाला कुमारी, सोनम सिंह, निशा कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अनामिका कुमारी, निशा मिश्रा आदि उपस्थित थीं.

