
‘हमरा डीडीसीए नै, ओवरब्रिज बनवा दीय सांसद महोदय!’ Voice of Darbhanga

दरभंगा: सांसद महोदय, हमरा सभके डीडीसीए आ जेटली मुद्दा सँ विशेष नै मतलब, हमरा त ई चट्टी गुमटी जाम सबसँ बड़का समस्या अइछ, हमरा ओवरब्रिज बनवा दीय, पूरा कविलपुर सहित लाइन के पूर्व के 17-18 गाँव मुहल्ला आहाँ के संगे अइछ।’
रविवार देर शाम शहर के वार्ड 46 के कविलपुर स्थित रामजानकी मन्दिर पहुँचे सांसद कीर्ति आजाद से संवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुछ इसी प्रकार से अभीतक चट्टी ओवरब्रिज नही बन पाने के कारण जाम से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए श्री आजाद से शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण करवाने की मांग प्रमुख रूप से की। श्री आजाद ने भी लोगो की समस्या को उचित ठहराते हुए बताया कि ओवरब्रिज तो उन्होंने पास करवा कर 2013 में ही उनके द्वारा शिलान्यास भी कर दिया गया। परंतु राज्य सरकार द्वारा जमीन खाली कराकर उपलब्ध नही कराये जाने के कारण अबतक निर्माण नही शुरू हो पाया। सांसद के तौर पर उन्होंने अपना कार्य कर दिया। परंतु विधानसभा में तो विधायक जाते हैं। उन्हें इसके लिए आवाज उठानी
चाहिए और जमीन दिलवानी चाहिए। परंतु यदि इतने सालो में प्रतिनिधि इतना भी नही कर पाये तो निश्चित रूप से उनकी मंशा पर प्रश्नचिन्ह जरूर उठता है।
साथ ही साथ श्री आजाद ने बताया कि 1999 में जब वे पहलीबार सांसद बने तब से अभीतक 43 ट्रेन दरभंगा केलिए दिलवा चुके। परंतु ट्रेने बहुत लेट रहने लगी। उन्होंने दरभंगा-समस्तीपुर रेललाइन के दोहरीकरण एवं साथ साथ विधुतीकरण का भी प्रस्ताव पास करवा दिया। परंतु वह कार्य भी पूरा नही हो पाया है। जहाँ रेलवे की जमीन है, वहां काम तेजी से हो रहा है। परंतु जहां जमीन की दिक्कत है, वहां राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नही करवा रही है ताकि काम तेजी से आगे बढ़े। इसके लिए आमलोगों को भी स्थानीय प्रतिनिधियों पर दवाब बनाने की जरूरत है ताकि वे विधानसभा में इसे जोर शोर से उठाए और राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध करवाएं।
निखिल आशा द्वारा स्वागत से शुरु कार्यक्रम में मुख्य रूप से शम्भू झा, डॉ0 आनंद प्रकाश झा, देव कुमार झा, आदित्य सिंह राजपूत, ज्ञानेंद्र, प्रभात प्रखर, मनोज कुमार झा, मुरारी झा, हरेराम झा, कृष्णकांत चौधरी कन्हैया आदि सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

