Home मुख्य झमाझम बारिश ने तपती धरती की बुझाई प्यास, पर नगर निगम की खोली पोल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 11, 2018

झमाझम बारिश ने तपती धरती की बुझाई प्यास, पर नगर निगम की खोली पोल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सोमवार की सुबह होते ही आसमान में देख लोग सकते में आ गये थे. दस बजते-बजते धूप पूरे चरम पर थी. धूप से बदन झुलसता महसूस होने लगा था. लगातार बढ़ती जा रही ऊमस भरी गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. इसी बीच अपराह्न ढाई बजे आसमान में काले बादल मंडराने लगे. देखते ही देखते बादलों से पूरा आसमान ढक गया. बिजली कड़कने लगी. झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश शुरू होते ही लोगों के निस्तेज हो चुके चेहरे पर ठंड से मिली राहत के रंग निखर आये. करीब घंटा भर झमाझम बारिश होती रही. गरमी से लोगों को राहत मिली, लेकिन इसके साथ ही जगह-जगह हुए जलजमाव से परेशानी भी खड़ी हो गयी.
बरसात के पानी में डूबी सड़कें: तेज बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया. सड़कों पर पानी की धारा सी प्रवाहित होने लगी. मुख्य सड़कों के बगल के मुहल्ले व प्रमुख सड़कें डूब गयी. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा. दरभंगा टावर से लेकर नगर निगम, दारूभट्ठी चौक, गुदरी बाजार, लक्ष्मीसागर सहित अधिकांश मुहल्लों में जलजमाव हो गये.
घरों में घुसा पानी: जोरदार बारिश ने जल निकासी के प्रबंध की पोल खोलकर रख दी. करीब दो दर्जन मुहल्लों में जल जमाव हो गया. लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया. सैंकड़ों दुकानों में भी बरसात का पानी घुस गया. दरभंगा टावर, भगत सिंह, चौक, नाका नंबर तीन, गुदरी, बलभद्रपुर, अभंडा, बंगाली टोला, पुरानी मुंसफी, मोगलपुरा, लक्ष्मीसागर, मदारपुर, डेनबी रोड, गांधीनगर कटरहिया सहित अधिकांश मुहल्लों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

Share

Leave a Reply