
नव अंगीभूत महाविद्यालय के 76 शिक्षाकर्मियों की सेवा हुई नियमित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : चतुर्थ चरण में अंगीभूत हुए एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा और जेएम डीपीएल महिला कॉलेज, मधुबनी के 76 शिक्षा कर्मियों की सेवा आज नियमित कर दी गई. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पोस्ट क्रिएशन, आॅबजर्वेशन और कॉन्फॉर्मेशन कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार यह निर्णय माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के निदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. आज की बैठक में कुलसचिव मुस्तफा कमाल अंसारी, प्रो. बी.एल दास, डॉ. रमेश यादव, सिंडीकेट सदस्य लक्ष्मेश्वर राय, उप कुलसचिव 2 अखिलेश्वर प्रसाद शामिल थे. सनद रहे कि नव अंगीभूत महाविद्यालय का मामला लंबे समय से लंबित चल रहा था.

