Home मुख्य सात निश्चय योजना एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2018

सात निश्चय योजना एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिरौल अनुमंडल में आज जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय और बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के समय चलने वाले नावों पर निबंधन नम्बर लिखावे. उन्होंने वर्तमान में प्रखंडों में नालों की स्थिति की भौतिक सत्यापन और उसके फोटो ग्राफ्स जिला मुख्यालय को भेजने का निर्देश बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है. उन्होंने निजी नाव के मालिकों का बकाया भुगतान भी अविलंब करने का आदेश दिया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पंचायत बार गोताखोरों की नाम और मोबाईल नम्बर के साथ सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया. वर्ष 2017 में बाढ़ और अतिवृष्ट से प्रभावित फसलों के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता अबतक किसानों के बीच नहीं बांटे जाने पर नाराजगी जताते हुए और इस संबंध में गंभीर निर्णय लेते हुए सरकारी सहायता राशि लाभुकों के खातों में देने में लापरवाही बरतने वाले बैंक प्रबंधक के वियद्ध आपदा अधिनियम के धाराओं के तहत कानूनी कारवाई करने का निर्देश दिया. वहीं बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले आवास सहायकों को हटाने का निर्देश दिया और अच्छे कार्य करने वालों को अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश दिया. इसी तरह हर घर नल का जल, घर-घर बिजली एवं शौचालय निर्माण की समीक्षा की गई. बैठक में उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, शत्रुघ्न कामती, मो. वसीम अहमद, ब्रजकिशोर लाल, अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रभारी उपसमाहर्ता, सभी अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिविल सर्जन, चिकित्सक के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply