Home मुख्य पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जल्द स्वास्थ लाभ केलिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा हवन का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जल्द स्वास्थ लाभ केलिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा हवन का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ निर्भय शंकर भारद्वाज( योगी जी) के नेतृत्व में आज संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग के विद्वान पंडितों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र से भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, उत्कृष्ट कवि,प्रखर वक्ता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन कार्यक्रम का आयोजन मनोकामना मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत डॉ भारद्वाज ने कहा कि देश आज वाजपेयी जी की किए गए कृत्यों के कारण उनसे बिछुड़ना नही चाह रहा तथा चाहता है कि उनका सानिध्य चिरकाल तक हम लोगों को मिलता रहे ,आज भारत जिस मजबूती के साथ विश्व के मानस पटल पर उभरा है उसका श्रेय श्री बाजपेयी जी को जाता है खासकर मिथिला क्षेत्र उनका विशेष रूप से ऋणी रहेगा, वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख डॉ. रंगनाथ ठाकुर ने कहा कि आज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत के युगपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री का सानिध्य भारत को मिले इस हेतु महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया है जो अद्भुत हुआ भारत के जनता को अटल जी जैसे महान चिंतको का लाभ मिलता रहे और राष्ट्र प्रगति के पथ पर पूर्ण सबलता के साथ अग्रसर होता रहे। कार्यक्रम में महामंत्री आशुतोष कुमार ,नगर अध्य्क्ष विशाल कुमार, सिंहवाड़ा मंडल महामंत्री सुबेश ठाकुर, रवि कांत ,श्रीनिवास, परमेश्वर मिश्रा रंजीत चौधरी, विनोद बिहारी,डॉ इंद्रेश कुमार झा,अनिल झा,डॉ आशीष झा ,आदित्य, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति जिला मीडिया प्रभारी रौशन झा ने आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply