Home मुख्य एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी, मोबाइल बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2018

एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी, मोबाइल बरामद। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बुधवार की अहले सुबह एसएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशाशनिक अधिकारियों ने दरभंगा मंडल कारा में छापेमारी की। इस दौरान वहां से एक मोबाइल के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बरामद किए गए मोबाइल को खंगाला जा रहा है। बरामदगी को लेकर लहेरियासराय थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसएसपी सुबह करीब पांच बजे सदर एसडीओ राजेश गुप्ता, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, विवि, नगर और लहेरियासराय थानाध्यक्षों के साथ जेल गेट पहुंचे। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान वार्ड नंबर 9 के पीछे से एक मोबाइल बरामद किया गया। अंदेशा है कि छापेमारी की भनक मिलते मोबाइल धारक कैदी ने मोबाइल को वार्ड के पीछे फेंक दिया था।

Share

Leave a Reply