Home मुख्य गोली मारकर युवक की हत्या के बाद लाश चौर में फेंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2018

गोली मारकर युवक की हत्या के बाद लाश चौर में फेंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गरहांट चौर स्थित अंदौली गांव जाने वाली सड़क के किनारे बुधवार की देर शाम 30 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। कान के पास गोली लगने से काफी रक्तस्राव हुआ है। हत्यारे ने गोली मारने के बाद उसकी दोनों आंखें भी निकाल ली है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हैं। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई। अनुमान लगाया जा रहा है किे दूसरे इलाके में हत्या करने के बाद यहां सुनसान जगह पर शव लाकर फेंक दिया गया है। मृत युवक के दाहिने हाथ में अंगूठी, पांव मे मोजा तथा शव के बगल मे जूता रखा मिला है। बताया जाता है कि एक किसान देर शाम खेत से लौट रहा था। इसी बीच उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद गांव के लोगों को जानकारी मिली। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। सअनि प्रमोद कुमार व शहबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव बाहर के युवक का प्रतीत होता है। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल को देने के साथ ही अनुसंधान शुरू करने की बात कही।

Share

Leave a Reply