Home मुख्य संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर तैयारियों की मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 13, 2018

संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर तैयारियों की मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : संभावित बाढ़ व सुखाड़ को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बचाव की तैयारी की वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा की. समीक्षा बैठक में दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, अपर समाहर्ता मोबीन अली अंसारी, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने बाढ़ और सुखाड़ से बचाव के लिए जिला वार विस्तृत समीक्षा की और कृषि विभाग को आकस्मिक फसल योजना बनाने का निर्देश दिया. वहीं खराब चापाकलों को 30 जून तक हर हाल में मरम्मति का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने दरभंगा की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी. जानकारी के क्रम में जिलाधिकारी के दो प्रस्तावों को राज्य में लागू करने के प्रस्ताव मान लिया गया. जिनमें नदियों से घिरे हुए गांवों में लम्बे बिजली के पोल लगवाना और आपदा जन्य कारणों से हुए मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक जिला में आपदा प्रबंधन आकस्मिक कोष बनाया जाय. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिया कि हर परिस्थिति में बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से किया जाय.

Share

Leave a Reply