
कुल्हाड़ी से काटकर देवर ने की भाभी की हत्या! Voice of Darbhanga

दरभंगा: आपसी रंजिश की वजह से देवर द्वारा ही अपनी 60 वर्षिया भाभी की सुप्तावस्था में कुल्हाड़ी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस संबंध में बताया जाता है कि बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दोनो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ. जिसको लेकर बीती रात फिर विवाद हुआ. इसके बाद मो. समीद ने अपनी भाभी जैतून खातून की हत्या कर दी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर कुल्हाड़ी के साथ देवर मो. समीद को गिरफ्तार कर लिया. सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में यह हत्या हुई है. पुलिस आगे की कारवाई कर रही है. मामला अशोक पेपर मिल थाने के बिसाईपट्टी गांव का है. मृतिका के पुत्र ने अशोक पेपर मिल थाना में मो. समीद और उसकी पत्नी जहीदा खातून को अभियुक्त बनाया है.

