Home मुख्य देर रात गश्ती के दौरान कार से 13 कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2018

देर रात गश्ती के दौरान कार से 13 कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सघन गश्ती और रोको टोको अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की देर रात विश्विद्यालय थाना क्षेत्र में कार से 13 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस पर नजर पड़ते ही कार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी पर बंगाल का नंबर है। गाड़ी को जप्त कर पुलिस उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। रात्रि गश्ती को लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने खास निर्देश दिए है। अमूमन गश्ती के दौरान पुलिस कर्मी जीप में सोते पाए जाते हैं । इसे देखते हुए गश्ती दल को एक रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है। गश्ती के दौरान उनलोगों ने कितने लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की, नाम व पता के साथ पूरा ब्योरा रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया गया है।

Share

Leave a Reply