
बोलेरो ने सामने से आती दो बाइको को मारी ठोकर, दो गंभीर। Voice of Darbhanga

केवटी : दरभंगा-जयनगर एनएच-105 के खिरमा-ननौरा के बीच गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे बोलेरो की ठोकर से दो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में थाना क्षेत्र के असराहा गांव के 55 वर्षिय महेन्द्र साह तथा दूसरा सैमसंग कंपनी का सेल्स आॅफिसर पटना का 35 वर्षिय साबू असलम बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो में फंसे दोनो को निकाल कर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार होकर दरभंगा की ओर जा रहे थे. इसी बीच दरभंगा से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी. जिससे दोनो बाईक बोलेरो के अंदर घुस गया. सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए बोलेरो तथा दोनों बाइक को जप्त कर लिया. वहीं बोलेरो का चालक फरार होने में सफल रहा.

