Home मुख्य दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट एवं सोने की नथिया चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 14, 2018

दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट एवं सोने की नथिया चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में चोरी की घटना इतनी आम हो गई है कि अब तो चोर भगवान तक को भी नहीं बख्श रहे हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित रामानंद पथ मुहल्ले में बुधवार की देर रात चोरों ने दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर माता दुर्गा की प्रतिमा से मुकुट और नथिया उतारकर ले उड़े। मंदिर के केयरटेकर अशोक कुमार साह ने बताया कि सुबह में जब उनकी पुत्रवधू मंदिर में पूजा अर्चना करने आई तो घटना की जानकारी मिली। मंदिर के ताले टूटे पड़े थे जिसे देख उसने शोर मचाया। बाद में लोगों की भीड़ लग गई। मंदिर के मुख्य व भीतरी दरवाजे टूटे पड़े थे। वहीं चोरों द्वारा लाई लोहे की छड़ भी सामने पड़ी थी। दुर्गा माता की चांदी का मुकुट व सोने की नथिया गायब मिली। चोरों ने लोहे की दान पेटी को भी तोड़ने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। मंदिर गृह में रखे ट्रंक के ताले को भी शातिरों ने तोर डाला। मंदिर भवन के ठीक सामने अभिषेक कुमार ने अपने घर के दीवारों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। अगर इसे खंगाला जाए तो काफी कुछ सफलता मिल सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने पुजारी व आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply