
बोलेरो से पुलिस ने बरामद की 24 कार्टून शराब, दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान एक बोलेरो से 24 कार्टन से 214 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस सिलसिले में हनुमान नगर से ललित यादव एवं हवीडीह से मो. असलम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 14 जून की रात कमार पोखर की ओर जा रहे गश्ती वाहन को देख बोलेरो पर सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भागने के क्रम में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बोलेरो को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बोलेरो से अरुणाचल प्रदेश की व्हाइट ब्लू एवं आरएस शराब को बरामद की गई है । जिसमें 375 एमएल की 168 , 750 एमएल की 60 एवं 180 एमएल 384 बोतल शराब है।

