
स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना पूरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना पूरी हो जाने के साथ ही विगत चार माहीनों से वकीलों के बीच जीत और हार को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया. बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए हो रही मतगणना के पश्चात 25 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया. इस खबर से वकीलों के बीच चार माह से चल रहे मानसिक मंथन को विराम मिला. घोषित चुनाव परिणाम से वकीलों में आशा जगी कि जनतांत्रिक पद्धति से चुनाव संपन्न हुआ. वहीं लगे हाथ दरभंगा बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष तंत्रनाथ ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और वकीलों के पेंशन योजना पर कार्य करने की भी मांग की. 25 सदस्यों वाली राज्य स्तरीय संस्था में दरभंगा जिले के बेनीपुर अंचल के शिवराम गांव के प्रेम कुमार झा भी हैं. दरभंगा के वकीलों ने भी अपने बार के स्थानीय उम्मीदवारों के अलावे श्री झा के प्रति समर्थन दिया. बतातें चले कि 27 मार्च को स्टेट बार काउंसिल के चुनाव मैदान में बिहार के विभिन्न बार एसोसिएशन से 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी जीत के लिए किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन मतगणना के दौरान 218 प्रत्याशी एलिमेंट हो
गये. बाकी बचे 25 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया. बिहार स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित घोषित 25 सदस्यों में मनन कुमार मिश्र, प्रेम नाथ ओझा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, योगेश चंद्र वर्मा, सचिदानंद सिंह, रामाकांत शर्मा, जय प्रकाश सिंह, शशि शेखर किशोर, प्रेम कुमार झा, अरुण कुमार सिंह, धर्मनाथ प्रसाद यादव, राजीव कुमार द्विवेदी, शहनाज फातमा, रंजन कुमार झा, सुदामा राय, पंकज कुमार, विंध्य केशरी कुमार, नीतू झा, राजीव शरण, कामेश्वर पाण्डेय, दीनानाथ यादव, मो. सैदुल्लाह, राम चरित्र प्रसाद, मुरारी कुमार हिमांशु, जीतेंद्र नारायण सिंहा हैं.

