Home मुख्य बाजार तक पहुँच नही होने के कारण मिथिला पेंटिंग के कलाकारों को नही मिल रहा उचित लाभ। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 15, 2018

बाजार तक पहुँच नही होने के कारण मिथिला पेंटिंग के कलाकारों को नही मिल रहा उचित लाभ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला पेंटिंग देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। अब इसका बाजार में भी खूब डिमांड है। फिर भी इसके कलाकारों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है। स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से शहर के वार्ड नंबर 41 स्थित बाकरगंज मोहल्ले में विगत दो माह से चल रहे निशुल्क मिथिला पेंटिंग शिविर के समापन कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित करते हुए समाजसेविका कामिनी देवी ने उक्त बातें कहीं। प्रशिक्षिका नेहा सिन्हा ने बताया कि मिथिला पेंटिंग के प्रति आम लोगों का आकर्षण बरकरार है। लेकिन, बाजार तक कलाकारों की सीधी पहुंच नहीं होने के चलते बीच के लोग लाभ उठा लेते हैं। कलाकार वंचित रह जाते हैं। कलाकारों को बाजार में अपनी पेंटिंग खुद बेचनी होगी। तभी उचित लाभ मिलेगा। समापन कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा देवी ने किया। मौके पर रौशनी कुमारी, दीपाली, रागिनी, मुस्कान, प्रियंका, कविता, मधु कुमारी आदि मौजूद थी।

Share

Leave a Reply