Home मुख्य मैट्रिक गुरु द्वारा पुरस्कृत हुए सफल प्रतिभागी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 15, 2018

मैट्रिक गुरु द्वारा पुरस्कृत हुए सफल प्रतिभागी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के नाग मंदिर मिश्रटोला स्थित मैट्रिक गुरू संस्थान के द्वारा अपने संस्थान के DELHI POLYTECHNIC CET-2018 में 5 से अधिक सफल हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
संस्थान के संचालक नितिन शर्मा ने बताया कि मधुबनी के धरहारा महादेवमठ के निवासी हरिचरण साह और सोनी देवी के पुत्र श्याम कुमार ने दिल्ली पॉलिटेकनिक प्रवेश परिक्षा 2018 में 520 रैंक प्राप्त कर अपने माता – पिता तथा अपने शिक्षक का नाम रौशन किया। श्याम ने अपनी सफलता का श्रेय मैट्रिक गुरू के संचालक नितिन शर्मा को दिया है।
श्री शर्मा ने कहा की यह सफलता विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई छात्र सफल हुए | जिसमें श्याम कुमार ,मोनू कुमार ,शंकर कुमार महतो,रवि कुमार पासवान,और आविनाश कुमार साह आदि ने सफलता प्राप्त की है।सभी अभिभावकों के प्रेम व स्नेह के लिए मैट्रिक गुरु ने उन्हे सहृदय धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply