Home मुख्य पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ लाभ केलिए अटल सेना करेगी हवन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 16, 2018

पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ लाभ केलिए अटल सेना करेगी हवन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वास्थ लाभ केलिए अटल सेना द्वारा रविवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष झा के वार्ड 46 बाबुसाहेब कॉलोनी स्थित आवासीय कार्यालय पर हवन का आयोजन दिन के तीन बजे किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए अटल सेना की प्रदेश महामंत्री अर्चना झा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली एम्स से भी श्री वाजपेयी के तबियत की जानकारी ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल उनकी हालत अब स्थिर है। परंतु वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
श्रीमती झा ने बताया कि 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में कुछ सुधार आया है। पूर्व प्रधानमंत्री को किडनी में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरिन आउटपुट (मूत्र की मात्रा) कम होने की परेशानी के चलते 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मधुमेह से पीड़ित वाजपेयी की सिर्फ एक किडनी काम करती है। उन्हें 2009 में आघात आया था। बाद में उन्हें डिमेंशिया की शिकायत हो गयी।
अर्चना झा ने कहा कि दवा के साथ साथ करोड़ो देशवासियों की दुआ भी उनके लिए काम कर रही है। इसी क्रम में उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ केलिए उनके नेतृत्व में रविवार को हवन का भी आयोजन किया गया है।

Share

Leave a Reply