
मैजिक पटलने दर्जन भर लोग घायल, छः गंभीर। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बेनीपुर पथ के माधोपुर ईट भठ्ठा के समीप शनिवार की अहले सुबह मैजिक पलटने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का ईलाज अनुमण्डल अस्पताल में चल रहा है. वहीं आधा दर्जन लोगों को बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार मैजिक सवार यात्री कड़हरा, मधुवनी के निवासी बताये जाते है, जो मलमास समाप्ति के उपरान्त सिमरिया से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में माधोपुर ईट भठ्ठा के समीप गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गयी. जिसमें रेणु देवी, अरहुल देवी, राकेश कुमार झा, भोला राय, जशोठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, अभिषेक राय, धीरज कुमार ठाकुर, चन्द्रीका देवी, रीता देवी, नीलम देवी एवं राजेन्द्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेन्स बुलाकर अनुमण्डल अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती करवाया. जहां से बेहतर ईलाज के लिये रेणु देवी, अरहुल देवी, भोला राय, जशोठाकुर, महेन्द्र ठाकुर एवं राजेन्द्र ठाकुर को डीएमसीएच भेजा गया है. शेष को प्राथमिक ईलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है.

