Home मुख्य आखिरकार वर्षो से जमे ग्रामीण आवास सहायकों का हुआ तबादला। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 16, 2018

आखिरकार वर्षो से जमे ग्रामीण आवास सहायकों का हुआ तबादला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उप विकास आयुक्त डॉ . कारी प्रसाद महतो ने नौ जून को जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में प्रखंड व पंचायतों में संविदा पर नियोजित ग्रामीण आवास सहायकों का स्थानांतरण कर जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित किया है। साथ ही स्थानांतरित आवास सहायकों को अपने जिम्मे के अभिलेख, ग्राम सभा व लाभुक सत्यापन पंजी , एससी एसटी लाभुकों का नाम जोड़ने, अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने के अभिलेखों एवं योजना से संबंधित सभी पंजी को बीडीओ को सौंप कर तीन दिनों के अंदर स्थानांतरित प्रखंडों में योगदान देने का आदेश दिया है। जारी आदेश के मुताबिक पंकज कुमार को बेनीपुर , कमलदेव को गौड़ा बौराम , गुरुचरण साफी को कुशेश्वरस्थान , निरंजन ठाकुर को घनश्यामपुर , शशिभूषण ठाकुर को बहादुरपुर , संगीता कुमारी , कुमार घीरज, चांदनी कुमारी, ममता कुमारी, घनंजय कुमार तथा मनोज कुमार पासवान को सदर दरभंगा , मनीष कुमार – 2 को अलीनगर, राकेश कुमार व मनीष कुमार – 1 को गौड़ाबौराम , रवीन्द्र कुमार प्रसाद व पंकज कुमार चौधरी को घनश्यामपुर, शंभु कुमार को बहेड़ी , शैलेश कुमार व आशुतोष कुमार चौधरी को सिंहवाड़ा , नीरज कुमार को जाले , प्रवीण कुमार झा को किरतपुर , विमलेश कुमार मिश्र को केवटी, विजेन्द्र कुमार लाल को तारडीह तथा चंदन कुमार को हनुमाननगर प्रखंड में पदस्थापित किया गया है ।

Share

Leave a Reply