
चोरो ने डॉक्टर के बन्द घर को बनाया निशाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहम खान मोहल्ले में चोरों ने एक डॉक्टर के बंद घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख की संपत्ति उड़ा ली।
इसे लेकर डॉ अफजल खान ने एफआईआर दर्ज कराने को थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए थे। वहां से एक लाख 40 हजार नगद के अलावा वे 60 हजार के आभूषण लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा है कि वे दो दिनों पहले अपने गांव गए थे। वे घर पर अपने रिश्तेदार को छोड़ गए थे। उनके रिश्तेदार शुक्रवार की शाम ईद की खरीदारी करने बाजार चले गए । रात के करीब दो बजे लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया।

