Home मुख्य कार्यकर्ता हो जाएं तैयार, तीन चौथाई बहुमत से बनेगी भाजपा की अगली सरकार: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 17, 2018

कार्यकर्ता हो जाएं तैयार, तीन चौथाई बहुमत से बनेगी भाजपा की अगली सरकार: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा कार्यकर्ता 2019 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं। सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर लोगों को बताएं। कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर भाजपा की केंद्र में अगली सरकार तीन तिहाई बहुत से बनेगी। कार्यकर्ता इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें और तैयारी में लग जाएं।
उपरोक्त बातें रविवार को दरभंगा टावर स्थित होटल अशोका में जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कही। श्री ठाकुर ने संगठन का वृत लेते हुए आगामी कार्यक्रमो पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में पार्टी के मंच मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद थे। श्री ठाकुर ने कहा कि 19 एवं 20 जून को सभी मण्डल की बैठक अनिवार्य रूप से करके 21 जून को मण्डल स्तर पर योग दिवस मनाना है। वहीं जिला भाजपा द्वारा चंद्रधारी संग्रहालय में 5 बजे योग दिवस मनाने की जानकारी भी दी। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने एवं 24 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात सभी शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक पर सुनाने का भी आह्वान किया। 26 जून को आपातकाल को लेकर जिला स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
श्री ठाकुर ने इसबार बूथ अध्यक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए आह्वान किया कि केंद्र की उज्ज्वला योजना, गरीबों केलिए मकान, शौचालय, घर घर बिजली एवं दलित, पिछड़ा तथा किसानों केलिए लाये गए विभिन्न योजनाओं की विस्तृत चर्चा बूथ स्तर पर करें।
बैठक में संजय सरावगी, जिबेश कुमार, सुनील सिंह, डॉ0 अशोक यादव, राजेन्द्र मण्डल, रामकुमार झा, रामचन्द्र प्रसाद, अशोक नायक, अमलेश झा,प्रदीप ठाकुर मुकुंद चौधरी, संजीव साह, आदित्य नारायण मन्ना, सुजीत मल्लिक, वीना झा, राम पदारथ ठाकुर, शिवजी यादव, राजेश रंजन, संतोष पासवान, निर्भय भारद्वाज, एडवोकेट तनवीर हसन, रामाशंकर प्रसाद ठाकुर, विवेका पासवान आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply