
दहेज मुक्त मिथिला केलिए मैराथन दौड़ का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला की परिकल्पना को साकार करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दहेज मुक्त मिथिला के तत्वावधान में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। तारडीह प्रखंड के कुरसो नदियामी गांव से शुरू हुआ यह मैराथन दौड़ लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शहर के लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में आकर समाप्त हुआ। पोलो ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार दहेज मुक्त बिहार बनाने को कृतसंकल्प है और मिथिला के नौजवानों को आज इस मुहिम में लगे देख कर लगता है कि यह सपना जल्दी ही
साकार होगा और दहेज मुक्त मिथिला के निर्माण का रास्ता सुगम होगा।
इस मौके पर साहित्यकार मणिकांत झा ने गीत के माध्यम से अपनी बातों को रखते हुए मैराथन दौड़ में शामिल धावकों का अभिनंदन करते हुए विशेष तौर पर युवाओं से इस अभियान में आगे आने का आह्वान किया। प्रवीण नारायण चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ सदर राम सागर सिंह, सीओ राकेश कुमार, जिप सदस्य माधव आजाद , जानकी सेना के अध्यक्ष रूबी दीपक, अभिनेता नवीन चौधरी, प्रवीण झा आदि उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने की ।

