Home मुख्य पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी केलिए प्रार्थनाओं का दौड़ शुरू, अटल सेना ने किया हवन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 17, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी केलिए प्रार्थनाओं का दौड़ शुरू, अटल सेना ने किया हवन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एम्स में इलाजरत होने की खबर आने के बाद से चारो तरफ दुआओं एवं प्रार्थनाओं का दौड़ शुरू हो गया। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे हैं।
इसी क्रम में रविवार को अटल सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष झा के नेतृत्व में वार्ड 46 कबिलपुर स्थित उनके आवासीय परिसर में एक हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सबों ने मिलकर श्री वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। आशुतोष झा ने बताया कि भारत रत्न श्री वाजपेयी एक ऐसे सर्वकालिक नेता हए हैं जिनका सम्मान पक्ष विपक्ष सभी करते हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ केलिए हवन का आयोजन किया गया ताकि उनकी आयु लम्बी हो और वे युवाओं के प्रेरणाश्रोत बने रहे।
इस अवसर पर अटल सेना की प्रदेश महामंत्री अर्चना झा, सामाजिक कार्यकर्ता अर्पणा झा, राजीव कुमार झा, गोपाल कुमार झा, किशन गुप्ता, विकास झा छोटू, अमृतेश कुमार, रामशंकर सिंह, गौरव कु0 चौधरी, जगदीश झा आदि ने भी हवन में भाग लेकर प्रार्थना की।

Share

Leave a Reply