Home मुख्य सामान्य वर्ग में होने के बाद भी महापात्र जाति के साथ अछूतों जैसा व्यवहार: अभिनव महापात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 17, 2018

सामान्य वर्ग में होने के बाद भी महापात्र जाति के साथ अछूतों जैसा व्यवहार: अभिनव महापात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को अखिल भारतीय महापात्र संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय संयोजक अभिनव महापात्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से कुंदन झा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा जाति उत्थान पर जोड़ दिया गया। श्री महापात्रा ने कहा कि महापात्र जाति के लोगों में लोगों के प्रति भेदभाव को खत्म करने के लिए तथा महापात्र जाति में जो शिक्षा के स्तर में कमी है, उसे आगे बढ़ाने हेतु संघ महापात्र जाति के लोगों में एक हौसला भरने हेतु सक्रिय रहेगा। महापात्र जाति के प्रति लोगों में एक अलग मानसिकता होती है। सामान्य वर्ग में होने के बाद भी अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम से राष्ट्रीय महासचिव आशीष महापात्र, भरत महापात्र, कन्हैया झा आदि शामिल थे

Share

Leave a Reply