Home मुख्य गला रेत युवती की हत्या कर लाश चौर में फेंकी! Voice of Darbhanga
मुख्य - June 18, 2018

गला रेत युवती की हत्या कर लाश चौर में फेंकी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को एक 16-17 वर्षीय युवती का शव चौर से मिलने के बाद से सनसनी फैल गयी है। युवती की गला रेत कर हत्या की गयी है। बहेड़ा थाना के क्षेत्र के माधोपुर गाँव के चौर में युवती की लाश देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया है। युवती की पहचान फिलहाल नही हो सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या कर लाश फेंक दी गयी है।

Share

Leave a Reply