
स्कार्पियो के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार देर शाम एक अज्ञात स्कार्पियो के धक्के से स्कार्पियो सवार युवक की मौत हो गयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के दरभंगा सकरी रोड में गौंसघाट के निकट हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अज्ञात स्कार्पियो स्कूटी न0 BR07AC 2065 को धक्का मारते हुए तेजी से भाग गया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

