
मिट्टी खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल गांव स्थित धर्मपुर पोखर से सोमवार की सुबह मिट्टी खुदाई के दौरान प्राचीन पत्थर से निर्मित विष्णु की प्रतिमा प्राप्त हुई है। प्रतिमा मिलने के साथ ही सैकड़ों लोग पोखर के पास जमा हो गए। वे लोग भगवान की जय कारा करते हुए प्रतिमा को ब्रह्म स्थान ले आये।
ग्रामीणों ने ब्रह्म स्थान के बगल में स्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा के भवन में प्रतिमा को स्थापित कर दिया। उसके बाद से अगल-बगल के गांव के लोग भी आकर प्रतिमा की पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी है।
ओझौल गांव के मनोज कुमार सिंह अनिल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्री मान सिंह, राम कुमार मिश्र, देवानंद मिश्र, उदन झा, रामु पासवान, ललित झा, गणेश झा, अविनाश झा, पवन चौधरी, राहुल मिश्रा, मुखिया पति लक्ष्मण राय आदि सैकड़ों लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की शुरुआत कर दिए हैं।

