Home मुख्य बरसात के बाद शुरू होगा डीएमसीएच में जलजमाव से निजात का कार्य। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2018

बरसात के बाद शुरू होगा डीएमसीएच में जलजमाव से निजात का कार्य। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आयुक्त मयंक बरबड़े की अध्यक्षता में मंगलवार को डीएमसीएच के प्राचार्य कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया कि बरसात के बाद जलजमाव से निजात के लिए काम शुरू हो जाएगा। अगली बारिश में डीएमसीएच में पानी नहीं लगेगा। बैठक में बताया गया कि डीएमसीएच से जल जमाव के निदान के लिए सरकार से 11 करोड़ राशि प्राप्त हो चुकी है। इस परिसर से छपरार गांव होते हुए यह नाला का निर्माण किया जाएगा। जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूर्व बैठक में आयुक्त को यहां के जलजमाव की भयावह स्थिति से अवगत कराया गया। बताया गया कि हर बरसात में जलजमाव के कारण उपचार व्यवस्था और छात्रों के पठन पाठन चरमरा जाता है। इतना ही नहीं कई छात्रावास में पानी घुस जाता है। मरीजों को वार्डों में टांग कर ले जाया जाता है। डॉक्टर और पारामेडिकल कर्मी पानी से होकर वार्डों में जाते हैं। इसके अलावा कई एचओडी ने आयुक्त से यहां के शौचालयों और जलापूर्ति के ठप होने की शिकायत की। बैठक में प्राचार्य डॉ. आरके सिन्हा, अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा, गायनिक, सर्जरी, मेडिसीन और शिशु रोग के एचओडी, पीएचईडी, भवन निर्माण, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply