Home मुख्य अपने विभागों के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली करें पदाधिकारी: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 19, 2018

अपने विभागों के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली करें पदाधिकारी: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, भू-अर्जन एवं राजस्व से संबंधित बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. जिसमें जिलाधिकारी ने आंतरिक संसाधन संग्रहन की समीक्षा के क्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करने हेतु सभी प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहन में ढिलई पायी गयी, तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने खान एवं भू-तत्व विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता एवं उद्योग विभाग की अबतक की उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त की. वहीं भू-अर्जन से संबंधित मामलों में विशेष कर नये थाना भवनों एवं ओपी भवन हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. पूर्व से उपलब्ध जमीन पर नये भवन का निर्माण किये जाने का आदेश दिया. वहीं अनुमंडलीय कार्यालय बिरौल के लिए तीन एकड़ जमीन का प्रस्ताव सरकार को अनुमोदन हेतु भेजे जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी के आवासों को भी चिन्हित किया जाएगा. महिला थाना हेतु नया भवन बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता नगर थाना परिसर में ही किये जाने की जानकारी अंचलाधिकारी सदर ने दी. आॅन लाइन जमाबंदी एवं दखल देहानी के अद्यतन स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने 30 जून से पूर्व आॅन लाइन जमाबंदी इंट्री पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी अनिल कुमार, नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply