
भाजपा के गद्दारों को आगामी चुनावों में धूल चटायेगी मिथिला की जनता : गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिशन 2019 में सभी कार्यकर्ता लग जाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही अगली सरकार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा के साथ गद्दारी करने वाले कुछ बहरूपिया नेता घूम रहे हैं। इनसे सावधान रहने और इनका पोल जनता के सामने खोलने की जरूरत है। आगामी चुनावो में जनता इन जैसे मिथिला के गद्दारों धूल चटायेगी।
बुधवार को उपरोक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बिरौल में भाजपा के बिरौल उत्तरी मण्डल के आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने बिना
नाम लिए भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद को निशाना बनाते हुए कहा कि जो इस माटी पानी के है ही नही वे इस मिट्टी से हृदय से जुड़ाव भला कैसे रखेंगे। जिन्हें भाजपा ने पहचान दिलायी, उन्हें जनता ने सर आंखों पर बिठाया। पर वे गद्दार आज यदि भाजपा को ही आंखें दिखा रहे हैं तो जनता देख रही है और जनता ही उन्हें सबक सिखायेगी। प्रधानमंत्री के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन जन तक जाकर उपलब्धियों को बताएं। मौके पर उपस्थित विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला उपाधयक अशोक नायक ने भी श्री ठाकुर के व्यक्तव्यों का समर्थन करते हुए
कि समाज की पंक्ति में अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचे, इसके लिए नरेंद्र मोदी की सरकार समर्पित है।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सहनी ने किया जिसमे मणिकांत मिश्रा, रामविलास भारती, रवींद्र पौद्दार, माधव कुमार चौधरी, घनश्याम राय, कैलाश मिश्रा, रणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रफ्फुल चन्द्र राय, कौशल बिरौलिया आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।

