Home मुख्य भाजपा एवं पतंजलि योगपीठ का संयुक्त पहल से लोगो ने किया योगाभ्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 21, 2018

भाजपा एवं पतंजलि योगपीठ का संयुक्त पहल से लोगो ने किया योगाभ्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विश्व योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान मे सुबह 5 बजे से चन्द्रधारी संग्रहालाय दरभंगा में हरि सहनी के अध्यक्षता में योग कार्यकम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रर्म का उद्घाटन मंत्री विनोद नारायण झा द्वारा किया गया. अपने सम्बोधन में मंत्री ने कहा आज विश्व को जोड़ने का एक मात्र रास्ता योग है. आज यह किसी पार्टी की सिम्बल के रुप में किसी दल को नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसके गुण से अवगत होना चाहिए. भारत को विश्व गुरु बनाने का एक मात्र साधन है. हमारे प्रधानमंत्री के प्रयास से इसको अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुआ. इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री 18 से 20 घन्टा बिना थके देश सेवा का कार्य करते रहते हैं. इसका एक मात्र कारण योग है. प्राणायम एवं सुक्ष्म व्यायाम सभी को भोजन और जल के समान करना चाहिय. प्रधानमंत्री को इस अमृत को विश्व स्तर तक पहचाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सभी रोगो का निदान योग से ही सम्भव है. अपने सम्वोधन में विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा जहां मेडिकल साइंस पिछड़ने लगता है. वहां योग से जान बचता है. इस कार्यक्रर्म में मनोज कुमार द्वारा कई प्रकार के योग किया गया. जिसे सभी योग प्रेमी द्वारा किया गया. जिसमे प्राणायम और सुक्ष्म व्यायाम पर विशेष बल दिया. इस कार्यक्रम में आदित्य नारायण मन्ना, अमलेश झा, सुजित मल्लिक, मीना झा, रेखा झा, संगीता साह, संजीव साह, राम चंद्र प्रसाद, अभय झा, निर्भय भरद्वाज, दिलीप, राजेश रंजन, संतोष पासवान, गौरी पासवान आदि थे.

Share

Leave a Reply