Home मुख्य एनएच 57 पर धू धू कर जली स्कार्पियो। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 21, 2018

एनएच 57 पर धू धू कर जली स्कार्पियो। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भालपट्टी ओपी क्षेत्र के अदलपुर मोड़ के समीप एनएच 57 पर गुरुवार की शाम एक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस दौरान स्कार्पियो सवार 5 लोग बाल बाल बचे। बताया जाता है कि सकरी की ओर से स्कॉर्पियो दरभंगा आ रही थी। अदलपुर मोड़ के समीप कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण चालक ने गाड़ी रोकी। इसके कुछ देर के बाद गाड़ी में आग लग गई। जिसके बाद सभी लोग गाड़ी से नीचे उतर गए।
धीरे-धीरे आग की लपटें तेज हो गई। लोगों के पास आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद गाड़ी पर सवार सभी लोग वहां से चले गए। ओपी प्रभारी केसी भारती ने बताया कि गाड़ी में मौजूद कोई भी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस वाहन के अवशेष को सड़क के किनारे रख दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी में सवार लोग नेहरा ओपी क्षेत्र के नामनगर गांव से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

Share

Leave a Reply