
तनाव एवं मानसिक रोगों से बचाव केलिए अपनाईये योग: निर्भय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ आर के सिन्हा ने किया। आगन्तुको का स्वागत बुके देकर किया गया। इस अवसर पर योग वैज्ञानिक सह भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ निर्भय शंकर भारद्वाज ने योग एवं ध्यान के संदर्भ में विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया की योग मानव जीवन में चेतना की प्राप्ति का उत्कृष्ट साधन है। उन्होंने वर्तमान भौतिकवादी युग में तनाव अवसाद एवं अन्य मानसिक रोगों से बचने के लिए योग मार्ग को अपनाने का आवाहन करते हुए सभी आगंतुकों को ध्यान के विभिन्न मार्गो से परिचय कराया। डॉ भारद्वाज के मार्गदर्शन में सभी लोगों ने ध्यान का अभ्यास किया। तत्पश्चात आगंतुक योगाभ्यासी ने ध्यान से होने वाले लाभ और अपने अनुभव
को सबके साथ शेयर किया।कार्यक्रम में स्वामी अरविन्द ने मन तथा चित्र को शांत रख स्वयं में स्थिर होने की बारीकियों पर चर्चा की। जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर चन्दन सिंह ने कहा कि आगामी दिनौ में भी इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा और सुदूर छेत्रो में भी जन जन तक योग को पहुचाने का
प्रयत्न किया जायेगा। कार्यक्रम में आशुतोष कुमार ,रोशन झा , कुमार अनुराग रविकांत झा, सुबेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने योग एबम ध्यान का अभ्यास किया।मंच संचालन डॉ ऋतु प्रिया एवं प्रिया मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर एस एन सराफ, डॉ सावित्री ओझा, डॉ राजेश दुबे,डॉ एम के सिंह, डॉ संजय झा सहित कई प्रसिद्ध चिकित्सको ने भी अपनी भागीदारी दी।

