Home मुख्य संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉक ड्रील। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 22, 2018

संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉक ड्रील। Voice of Darbhanga

दरभंगा : संभावित बाढ़ को लेकर राज्य प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है. हालांकि परम्परा ऐसी बन गई थी कि बाढ़ आने के बाद प्रशासन अपनी मुस्तैदी दिखाता था, लेकिन इस बार राज्य प्रशासन खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बीडीओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से पूरे बिहार के जिलों का बाढ़ और सुखाड़ को लेकर कुछ दिन पूर्व समीक्षा की थी. दरभंगा में मॉनसून और बाढ़ की स्थिति से जूझने के लिए बिहटा, पटना से 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम दरभंगा पहुंच चुकी है. टीम का नेतृत्व राजीव रंजन कर रहे हैं. एनडीआरएफ की टीम ने आज स्थानीय हराही पोखर में मॉक ड्रील किया. इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे. आपदा से लड़ने के उद्देश्य को लेकर एनडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रील के माध्यम से लोगों को जानकारी दी. इस टीम में दो गोताखोर शामिल थे. यह टीम बाढ़ को लेकर होने वाले जान-माल की क्षति को रोकने का प्रयास करेगी. मॉनसून के आने के पूर्व एनडीआरएफ की टीम दरभंगा पहुंच जाने से लोगों में भरोसा जगा है.

Share

Leave a Reply