
प्रभार के सहारे चल रहे दरभंगा में आखिरकार हुई स्थायी डीटीओ की प्रतिनियुक्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला को स्थायी जिला परिवहन अधिकारी मिल गये हैं। सरहसा के डीटीओ राजीव कुमार का तबादला दरभंगा में किया गया है। करीब एक वर्ष से यह पद प्रभार में ही चल रहा था। समस्तीपुर जिले के डीटीओ लाल बाबू सिंह दरभंगा डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में थे। प्रभारी डीटीओ ने इसकी पुष्टि की है।
इधर सूत्रों के अनुसार डीटीओ राजीव कुमार सोमवार को दरभंगा डीटीओ का प्रभार ग्रहण कर सकते हैं। गौरतलब है कि जिला को स्थायी डीटीओ नहीं होने के कारण जिला परिवहण कार्यालय का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा था।
स्थायी डीटीओ की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के चलते
लाइसेंस का नवीकरण एवं वाहनों के स्वामित्व का स्थानांतरण का कार्य प्रमुख रूप से प्रभावित हो रहा था। उक्त कार्यों को लेकर लोगों को बार-बार जिला परिवहण कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं दूसरी ओर कार्यालय परिसर में कई दलालों का डेरा जम चुका है। स्थायी डीटीओ के प्रभार ग्रहण के बाद सक्रिय दलालों पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।

