
चोरी के आरोप में पकड़ाये दो युवकों की पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक स्थित एक केला गद्दी से चोरी करते रविवार की सुबह दो चोर को गद्दी मालिक ने पकड़ लिया। इसके अलावा अन्य चोर भागने में सफल रहे। चोर को गिरफ्त में आते देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। उसके बाद लोगों ने दोनों चोर को पकड़ कर पीटा। इस बात की सूचना लहेरियासराय थाना की पुलिस को मिली। उन्होंने दोनों चोर को गिरफ्तार कर थाना ले आई।
घटना की पुष्टि करते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों चोर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव का रहने वाला कृष्णदेव चौधरी का पुत्र
प्रकाश कुमार चौधरी एवं गणपति चौधरी का पुत्र धीरज कुमार चौधरी बताया जाता है। चोरी की घटना को लेकर केला गद्दी के मालिक मोहम्मद सुब्हान ने आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान से चार बार चोरी हो चुकी है। उसमें भी इसी लोगों का हाथ था।

