Home मुख्य दिल्ली मोड़ तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 24, 2018

दिल्ली मोड़ तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुए बस स्टैंड तिहरे हत्याकांड के फरार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। सदर थानाध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने दो दिनों में दो आरोपियों के घर की कुर्की की है। घर की कुर्की करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर के सभी चल संपत्ति को जब्त कर थाना ले गई।।
रविवार को सदर थाना अध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में हत्याकांड के नामजद आरोपी फेकला ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी शत्रुधन पासवान के पुत्र सर्वेश पासवान के घर की कुर्की की गई।सर्वेश के घर कुर्की करने पुलिस पूरी तैयारी के साथ उसके गांव पहुंची थी। सदर थाना के साथ पतोर, सोनकी व फेकला ओपी की पुलिस के अरिरिक्त वज्रवाहन को भी कुर्की के लिए लगाया गया था।
इस दौरान पुलिस ने सर्वेश के घर की खिड़की, चौखट, दरवाजा आदि घर के सभी सामानों को उखाड़ लिया। पुलिस सर्वेश के घर कीसभी चल सम्पती को जब्त कर पतोर ओपी ले आई। इससे पूर्व पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी केवटी थाना क्षेत्र के मेघा गांव निवासी रामदेव यादव के पुत्र सुनील यादव के घर की कुर्की की थी। पुलिस उसके घर की भी सभी चल संपत्ति को जप्त कर केवटी थाना ले गई।

Share

Leave a Reply