
व्यवसायी महासंघ की पहल पर विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित तीन पर नामजद प्राथमिकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में आये दिन बिजली विभाग की जानलेवा लापरवाही दिखती रहती है। पैसा वसूलने में तानाशाही और सुरक्षा के नाम पर लोगो की जान से खेलना नियति बन गयी है। इसी लापरवाही ने शनिवार की सुबह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के प्रधान डाकघर के निकट सुधा मिल्क पार्लर संचालक नन्द कुमार कमती के 18 वर्षीय पुत्र की जान ले ली। इसपर लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ द्वारा भी रविवार को लहेरियासराय थानाध्यक्ष से मिलकर कड़ी से कड़ी कारवाई की माँग की गई। संघ के महानगर अशोक नायक ने बताया कि विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए क्योंकि इससे पूर्व स्थानीय लोगों
द्वारा बार बार विभाग को करेंट प्रवाह की सूचना देती जाती रही थी, फिर भी ठीक नही हुआ। दिनांक 5 जून 2018 को तो स्थानीय लोगों ने बाकायदा कार्यपालक अभियंता से मिलकर लिखित आवेदन भी इसी सम्बन्ध में
दिया गया था पर कारवाई नही हुई। संघ के सदस्य देवेंद्र झा ने बताया कि पूरे शहर में बिजली पोल की हालत जानलेवा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर 285/304/34 धाराओं के अंर्तगत कांड संख्या 319/18 दर्ज कर कारवाई की जा रही है। मृतक के पिता द्वारा दिए आवेदन में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार, सहायक अभियंता पूर्णेन्दु कुमार तथा जेई कैलाश कुमार को नामजद किया गया है।

