Home मुख्य सड़को पर निकली शेरनी, लिया शहर का जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 25, 2018

सड़को पर निकली शेरनी, लिया शहर का जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के द्वारा गठित विशेष महिला पुलिस दल जिसे ‘शेरनी’ नाम दिया गया, सोमवार को सड़कों पर पहली बार नजर आयी। इस दस्ते ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेज, स्कूल व शिक्षण संस्थानों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। गश्ती के दौरान लड़कियों से बात कर उनकी परेशानी को भी सुना। वहीं उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास घूम रहे लड़कों को चेतावनी भी देती नजर आई। ज्ञात हो कि कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा लड़कियों व महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस दल का गठन किया है जिसे लेकर सोमवार को पुलिस लाईन से इन्हें रवाना किया गया। यह सप्ताह में दो दिन कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं से बात करेगी। किसी भी युवती या महिला के साथ समस्या होने पर तुरन्त मदद करेंगी।

Share

Leave a Reply