Home मुख्य महिला ने तालाब में कूद कर दी जान! Voice of Darbhanga
मुख्य - June 25, 2018

महिला ने तालाब में कूद कर दी जान! Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी दीपक पूर्वे की 22 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी सोमवार की शाम जिला स्कूल परिसर में स्थित तालाब में कूद गई। एक बच्चा के द्वारा सूचना पाते ही लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। स्थानीय लोगों को भी सूचना दी।
इसके बाद लोगों ने उसे पोखर से निकाला और डीएमसीएच लाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंच डीएसपी सदर अनुज कुमार ओपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सूचना घर वालों को दी गईं। आने में देरी करने लगे तो शक हुआ। पुलिस घर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि 3 से 4 दिन पहले घर में आपसी झंझट चल रहा था। लड़की शादीशुदा है उसके 2 बच्चे भी हैं। जानकारी के मृतका के पति 1 साल पूर्व ही ममता कुमारी को छोड़कर भाग चुका है। डीएसपी सदर अनुज कुमार ने बताया अनुसंधान चल रहा है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply