Home मुख्य घर मे मिली महिला की लाश, पति एवं देवर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 25, 2018

घर मे मिली महिला की लाश, पति एवं देवर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाने क्षेत्र के बाबू साहेब कॉलोनी में सोमवार को एक महिला के शव को ठिकाना लगाने से पहले पुलिस ने जब्त कर मृतका के ससुराल वालों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस ने मृतका के पति एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि महिला रविवार की रात्रि में फंदा से लटककर अपनी जान दे दी। इसके बाद उसके परिवार को लोगों ने फंदा से नीचे उतारा। डर के कारण घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को भी नहीं दी। हालांकि, घटना की जानकारी मृतका की मां को दी गई जो रात्रि के तीन बजे में ही पहुंच गई। इसके बाद सुबह में अंदर ही अंदर शव को ठिकाना लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। मृतका की शिनाख्त स्थानीय मोहल्ला निवासी अरुण कुमार कर्मकार की पत्नी प्रीति कुमारी (27) के रूप में की गई है। गिरफ्तार लोगों में पति के अलावा देवर विजय कुमार कर्मकार शामिल है। मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया कि पापा और मम्मी के बीच झंझट हुआ था। लेकिन, आगे क्या हुआ इस संदर्भ में उसने कोई जानकारी नहीं दी। मृतका की मां सुनीता देवी ने कहा कि उसकी पुत्री पहले भी जहर खा ली थी। डीएमसीएच में भर्ती होने के बाद वह बच गई। कुछ दिन पहले वह 14 हजार रुपये का मोबाइल चूल्हा में रखकर जला दी। इसकी सूचना मिली तो काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह बात मानने को तैयार नहीं थी। इंटर पास कराने के बाद जान-पहचान के लड़के से शादी कराने की बात कहते हुए कही कि दामाद उसे ग्रेजुएट कराया। इसके बाद उसे पुलिस में भर्ती होने के लिए फार्म भराया। लेकिन, उनकी पुत्री ठीक से नहीं रहती थी। मृतका का पति अरुण चट्टी चौक पर टीवी की दुकान और बिस्कुट की बेकरी चलाता है। जब पुलिस पहुंची तो शव बिस्तर पर पड़ा था। गले में रस्सी का निशान मिला। इसके अलावा हाथ में खरोंच का निशान पाया गया। थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया है। पति व देवर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी है। दोनों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है।

Share

Leave a Reply