
जिलाधिकारी ने किया कै-दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय स्थित वंशीदास कन्या मध्य विद्यालय में सघन कै दस्त नियंत्रण पखवाड़े का उद्घाटन जिला अधिकारी डॉ. चन्द्शेखर सिंह ने सोमवार को किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एकवाल अहमद, डी आईओ महादेव चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रामाश्रय प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी मध्याह्न भोजन सुनील कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. एनके प्रसाद, प्रखंड शिक्षा अधिकारी छठ्ठु यादव, प्रधानाध्यापिका कादंबरी रंजन व संकुल समन्वयक संजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
डीएम की ओर से बच्चों से इस संबंध में जानकारी भी हासिल की गई । पखवाड़े के प्रथम दिन बच्चों के द्वारा हाथ सफाई कर एवं सफाई के छह सोपानो का प्रयोग कर दिखाया गया। डीएम की ओर से कै दस्त निवारण संबंधी जानकारी बच्चों को दी गई । फिर पांच वर्ष तक के उम्र के
बच्चों को ओआरएस एवं जिंक सल्फेट का टेवलेट खिलाया गया।
डीएम के निर्देश पर प्रत्येक आंगनवारी केन्द्र मे 750 लाख ओआरएस एवं 15 लाख जिंक सल्फेट की टेवलेट उपलब्ध कराई गई है। डीएम द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों को ब्रांड एमबेसेडर बनाने की बात कही गई। क्योंकि बच्चे स्वयं एव परिवार तथा समाज में स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिए उपयुक्त होंगे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका कादंबरी रंजन व प्रखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने संयुक्त रूप से मिथिला की संस्कृति के अनुसार पाग व दोपटा से डीएम का स्वागत किया गया।

