
जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंदशेखर सिंह ने कहा कि खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर प्रखंड में एसएफसी का गोदाम बनेगा। पदाधिकारी सरकारी जमीन को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण मुक्त कराएंगे। एडीएम म्यूटेशन व एलपीसी के ऑन लाइन कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे। वे सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने सबसे पहले लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रत्येक महीना डीएम व एसएसपी लोक शिकायत निवारण कार्यालयों से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद म्यूटेशन व एलपीसी के ऑन-लाइप अपडेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सभी अंचलों के लंबित मामलों को हर हाल में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करवाने का निदेश डीसीएलआर को दिया गया। एडीएम इसका निरीक्षण करेंगे। प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जाने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपात्र लाभुकों के
राशन कार्ड को जांचोपरांत रद किया जाना है। पुन: रद किए गए राशन कार्ड की संख्या के बारबर सुपात्र लाभुकों को नया राशन कार्ड निर्गत किया जाना है। बैठक से अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य आवास बोर्ड से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले छात्रावासों की मरम्मत प्राक्कलन बनाने का निदेश कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को दिया गया। लोक निर्माण विभाग व भवन निर्माण विभाग को
आवंटित भूमि की जानकारी सभी अंचलाधिकारियों को भवन निर्माण विभाग, दरभंगा को देने का निदेश दिया गया। ताकि भवन निर्माण विभाग का डिजिटल भूमि बैंक बनाया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

