Home मुख्य दिल्ली से लड़की भगा कर ली शादी, पहुँची पुलिस ले जाने तो हुआ हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 26, 2018

दिल्ली से लड़की भगा कर ली शादी, पहुँची पुलिस ले जाने तो हुआ हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दिल्ली से भगाई गई लड़की को दिल्ली पुलिस ने हायाघाट थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद लड़की को दिल्ली ले जाने के क्रम में लड़के के परिवार वालों ने लोहिया चौक के पास आॅटो से उतारने की कोशिश की. जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली के रामस्वरूप पासवान की पुत्री जो नेहाल बिहार दिल्ली में रहती थी. उसका हायाघाट के रहने वाले अब्दुल सत्तार के पुत्र सरफराज से जो दिल्ली में ही बैग का काम करने वाले के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया और यह लोग 19 मई को दिल्ली से फरार हो गये. जिसको लेकर दिल्ली में अपहरण का मामला 309/18, 366 के तहत दर्ज किया गया था. इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस दरभंगा पहुंची थी और हायाघाट थाने की पुलिस के साथ मिलकर छापामारी कर लड़का समेत लड़की को बरामद कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद जब यह लोग दिल्ली जा रहे थे, तो लड़के के घरवालों ने लोहिया चौक के पास आॅटो से लड़की को उतारने की कोशिश की. जिसे पुलिस अभिरक्षा में लहेरियासराय महिला थाना में रखा गया है. बताया जाता है कि इन दोनों ने दरभंगा में कोर्ट मैरिज भी कर लिया है.

Share

Leave a Reply