
एक साल से फरार दो वारंटीयों को पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को बीती रात एक साल से फरार दो अभियुक्त को एक पिस्टल और एक एयर पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बेता ओपी कांड संख्या 480/18 के फरार अभियुक्त बेंता ओपी के अललपट्टी निवासी मो. शहजादा गुलरेज के पुत्र मो. नवाब और बहादुरपुर थाना के भैरवपट्टी निवासी अब्दुल कादिर के पुत्र मो. आदिल आलम को उसके घर से एक लोडेड 9 एमएम का पिस्टल एवं एक एयर पिस्टल 9 एमएम के एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. ये
लोग करीब एक साल से अदालत से जारी वारंट के बाद भी फरार चल रहे थे. इसी को लेकर बेता ओपी थाना प्रभारी एवं टेक्निकल सेल और बेता थाना ओपी के पुलिस के साथ एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद इन दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

