Home मुख्य जल निकासी की समुचित व्यवस्था की माँग को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 26, 2018

जल निकासी की समुचित व्यवस्था की माँग को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जल निकासी और बिजली की समुचित व्यवस्था को लेकर की मांग को लेकर गांधी नगर मुहल्ला, कबिरचक, दिलावरपुर सहित दर्जनों मुहल्ला के लोगो ने आज दरभंगा समहरणालय पर जिला प्रशासन के नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, जिसमे दर्जनों महिला और पुरुष ने भाग लिया। दरअसल शहरी क्षेत्र को जलजमाव से निजात दिलाने की दिशा में दोनार से टिनही पुल तक बड़ा नाला का निर्माण एक मुख्य योजना है जो अभी तक अधर में लटकी है। इस विषय मे आंदोलनकारी सुमित झा ने कहा कि 26 करोड़ की लागत से इस नाला का निर्माण होना है। नाला का निर्माण कार्य लगभग पांच वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। जिसके चलते बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्र कोे जलजमाव की स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। योजनाओं को मूर्त रूप नहीं देने की वजह से इस वर्ष भी लोगो को डर सता रहा है की पूर्व की तरह इस वर्ष भी पूरा शहर पानी में तैरता नजर आयेगा। आन्दोलनकारियों का कहना था की मानसून ने अपने आगमन की दस्तक दे दी है और इस बार अच्छे बारिश के आसार भी है। अगर जोरदार वर्षा हुई तो निगम के लापरवाह कार्य प्रणाली की वजह से पूरा शहर झील में तब्दील हो जाएगा। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश में ही शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया। इसीलिए हमलोगों की मांग है की मानसून की पूर्व जिला प्रशासन जल निकासी की तैयारी पूरी कर ले, नही तो आन्दोलन को और भी उग्र किया जायेगा।

Share

Leave a Reply