Home मुख्य करेंट से मृत युवक के परिजनों को सरकारी सहायता केलिए डीएम से मिला व्यवसायी महासंघ। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 26, 2018

करेंट से मृत युवक के परिजनों को सरकारी सहायता केलिए डीएम से मिला व्यवसायी महासंघ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को नगर निगम व्यवसायी महासंघ का एक शिष्ट मण्डल ने संघ के महानगर अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में श्री नायक ने बताया कि गत 23 जून को विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बहादुरपुर निवासी नन्द कुमार कमती के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी थी। यह घटना लापरवाही से घटी है और जान गयी। इस घटना के कारण इनके लिए अपूर्णीय क्षति हुई है जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शिष्टमंडल द्वारा जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देकर आपदा प्रवंधन के तहत 4 लाख की राशि मुआवजा, मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने एवं नामजद बिजली बिभाग के पदाधिकारियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग की गई है।
शिष्टमंडल में पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, प्रभाकर सिंह, शशिकांत कुमार आदि भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply