Home मुख्य डीएमसीएच में साइकिल चोरी के आरोप में एक को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2018

डीएमसीएच में साइकिल चोरी के आरोप में एक को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को एक व्यक्ति को लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा। पकड़ाने के बाद तत्काल उसे कैदी वार्ड में रखा गया है। घटना लगभग दिन के तीन बजे की है।
घटना के सम्बंध ने बताया जाता है कि एपीएम थाना क्षेत्र के थलवारा निवासी युवक मनीष कुमार मिश्रा अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने सर्जरी विभाग आया था और अपनी साईकल लगाई थी। जब वो कुछ ही देर में बाहर निकले तो इसी एक व्यक्ति को साईकल लेकर भागते देखकर दौड़ कर हल्ला करते हुए लोगों के सहयोग से पकड़ लिया। पकड़ाने के बाद उक्त व्यक्ति को तत्काल डीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया है। आरोपी की पहचान एपीएम थाना के पिपरौलिया निवासी शोभित पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में की गयी। हालांकि कुछ खास लोगो के हस्तक्षेप के बाद एवं साईकल मिल जाने के बाद पीड़ित द्वारा भी किसी प्रकार के पुलिस केस करने से बचने का प्रयास होता नजर आया।

Share

Leave a Reply