Home मुख्य योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर सांसद दिखे गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 27, 2018

योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर सांसद दिखे गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो ताकि आम जन को इसका लाभ मिल सके। वे समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्धारित मापदंड के अनुरूप सड़कों का निर्माण हो। गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने दरभंगा रेलवे जंक्शन के सामने हमेशा जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसका स्थायी निराकरण नगर निगम के सिटी मैनेजर को करने के लिए कहा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों को नियमित रूप से चलवाने का निर्देश जीविका के जिला समन्वयक को दिया। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता बैठक से अनुपस्थित थे। उनकी अनुपस्थिति पर सांसद ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अलग से ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर गहन अनुश्रवण करने को कहा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन की ऑन-लाइन भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस योजना में आ रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दरभंगा नगर निगम द्वारा बनवाए गए सार्वजनिक शौचालयों को चालू करने को कहा गया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत अबतक बच गए ग्रामीण टोलों में विद्युत कनेक्शन अविलंब पहुंचाने का निर्देश विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया। बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष गीता देवी, जिला पदाधिकारी डॉं चंद्रशेखर सिंह, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो सहित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply